Wednesday, 19 August 2015

देश के प्रति ईमानदार रहें हम


स्वतंत्रा दिवस की 69 वी सालगिरह पर सभी देशवासियो को ढेर सारी शुभकामनायें.आज क दिन सभी देशवासियों के लिये बेहद खास है.आज के दिन ही हम गुलामी की जंजीर से आजाद हुये,और अपने देश पर अपने लोगों का राजनीति उन्मुख हुआ.आज का दिन उन वीर सपूतों के सोच,विचार,समर्पण और शहादत को यद करने का दिन है,जिसके फलस्वरूप आज हम आजाद हैं.हमारे स्वतंत्रता सैनानियो ने अखंड,सम्प्रभुत्व,शिक्षित और अतुलनीय भारत की परिकल्पना के लिये आजादी की लड़ाई लरी.उन राष्ट्र प्रणेताओ की सोच अद्वितीय भारत बनाने की थी जिसके लिये उनलोगों ने सबसे पहले देश को क्रूर शासन से अलग किया.
हम आजाद हुये.राष्ट्र पर अपने लोगों का रज हुआ.भारत प्रगति कि लकीर खुद के हाथों से गढ़ने लगा.लेकिन,गुजरते समय के साथ लोगों मे राष्ट्र भक्ति की भावना कमजोर पड़ने लगी और आज राष्ट्र उस मुहाने पर खड़ा है,जहां देश भक्ति की भावना लगभग मलिन पर गयी है.भ्रष्टाचार से हमारा देश पूर्व समय से ही ग्रसित है.सामंतवाद की नीति दिन व दिन बढ़ती जा रही है.साम्प्रदायिकता की हवा आज भी चलती है.अगर इन मुद्दों पर गौर करे तो हम पाते हैं की इनके पीछे एक बड़ा कारण-लोगों में देश भक्ति की भावना का कमना है.देश के सभी लोग अगर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ ले तो भ्रष्टाचार,सामंतवाद और सम्प्रदायिकता की कुरीति स्वतः ख़त्म हो जायेगी.ज़रूरत है,लोगों को शिक्षित,जागरूक और  राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्यों का बोध कराने की.अगर वर्तमान समय में इस और ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य-स्वार्थी,मौकापरस्ती व छोटे बड़े  की खाई को बढ़ाने वाला होगा.
स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेताओं को याद करने का सबसे अच्छा तरीका है कि-हम अपने अंदर राष्ट्र भक्ति की भावना को सदैव जीवंत रखें.
आपका विचारक: नयन
जय हिंद! जय भारत! 

No comments:

Post a Comment