Sunday, 26 June 2016

आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला अध्याय


प्रधानमंत्री ने देश से आज 21वें बार मन की बात की.मन की बात में पीएम ने टैक्स चोरी करने वालों को चेतावनी भी दी.पीएम ने कहां कि देश के नागरिक चोर नहीं हैं.जिन लोगों के भी पास बेनामी सम्पति है,वे उसका खुलासा करें.सरकार ने 30 सितम्बर तक का वक्त सबों के लिए मुकर्रर किया हैं.ऐसा नहीं करने वालों को बाद में बक्शा नहीं जाएगा.देश की तरक्की सबों के सम्यक प्रयास से होती है.125 करोड़ के हमारे देश में आज सिर्फ 1.5 लाख लोग टैक्स अदा करते हैं.यह हमारे लिए चिंता की बात है.ऐसा नहीं है कि देश में अधिक पैसे वाले लोग कम है.आपको ऐसे लोग अपने आस-पास भी मिल जाएंगे.जिनके पास करोड़ों का बंगला है.महंगी-महंगी गाड़ियों का काफिला है.फिर भी ऐसे कुछ लोग सरकार को टैक्स नहीं देते हैं.जिससे सरकारी खजाने को नुकसान होता है.आपातकाल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे लोकतंत्र का काला समय बताया.हाल ही में एयरफोर्स में शामिल हुई देश की तीन बेटियों को पीएम ने शुभकामनाएं दी.उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं.समाज को इस बदलाव का मानस बनाना चाहिये.
इसरो की सफलता देश के लिए गर्व का विषय है.हमारे वैज्ञानिकों ने
अपनी प्रतिभा से देश का मस्तक ऊंचा किया है.बता दे कि,एक ही दिन में 20 उपग्रह प्रेक्षपित करके भारत ने अपने ही 2008 के रिकॉ़र्ड को को तोड़ दिया है.प्रेक्षपित 20 सेटेलाइट्स में 17 विदेश के थे.अमेरिका,कनाडा जैसे समृद्ध देशों ने हमसे अपना उपग्रह लांच करवाया है.यह छोटी बात नहीं है.इसरो की तकनीक सस्ती है.हम दुनियां से 10 गुना कम लागत पर उपग्रह लांच करते हैं.आज विकसित देश हमसे लांचिंग करवाते हैं,तो इसके पीछे ये एक बड़ी वजह है.
पीएम ने किसानों को अच्छी मॉनसून की शुभकानाएं भी दी.योग के ऊपर उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व ने बड़ी ही सादगी के साथ योग मनाया है.यह हमारी विरासत है.दुनियां योग के रंग में रंग गई थी.विश्व योग दिवस से भारत की विरासत को संसार की नजरों में नया आयाम मिला है.

Friday, 24 June 2016

शब्द बाण से शहमी यूपी की सियासत


उत्तरप्रेदश की राजनीति में आ गया है बड़ा भूचाल.बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के इस्तीफे से उपजा है नया राजनीतिक विवाद.स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफे के बाद पार्टी प्रमुख मायावती पर लगाए हैं कई संगीन आरोप.मौर्य ने मायावती को दलित की नहीं,दौलत की बेटी कहकर सियासत की दुनियां में मचा दिया है कोहराम.मौर्य का आरोप,पैसे लेकर टिकट देती हैं मायावती.पार्टी में टिकट की बिक्री नहीं,लगती है बोली.दरअसल ये पहला मामला नहीं है,जब मायावती पर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं.इससे पहले बसपा के ही एक सांसद ने लगाया था कुछ इसी तरह का संगीन आरोप.आंतरिक लोगों के द्वारा लगाए जा रहे इस तरह के आरोप आम जनता की नजरों में पैदा करते है शक.बात ये भी है कि अगर पार्टी के अंदर पैसे का खेल हो रहा था,तो मौर्य ने इसकी शिकायत पहले क्यों नहीं की.चुनाव करीब आने के साथ ही इस तरह के आरोप के मायने क्या हैं.आरोप अगर पूरी तरह से निराधार हैं,तो मायावती ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की.सच्चाई जो भी हो,पर दाल में कुछ काला जरूर लगता है.अगले वर्ष उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव होने हैं.ऐसे समय में इस तरह की राजनीतिक उठा-पटक किसी भी पार्टी के लिए अच्छा नहीं हैं. .समाजवादी पार्टी में पहले से चल रही है वैचारिक मतभेद.कौमी एकता दल के विलय के उपर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उठाया था सवाल.एकता दल के आपराधिक छवि वाले विधायक को लेकर पार्टी में मचा था घमासान.सीएम अखिलेश यादव अपनी छवि रखना चाहते हैं पाक-साफ, नहीं लेना चाहते हैं कोई रिस्क. अपनी साफ छवि का अखिलेश को पिछले विधानसभा चुनाव में मिल चुका है बड़ा फायदा.चुनाव के ऐन वक्त उत्तरप्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों के अंदर मचे घमासान ने भाजपा-कांग्रेस के लिए खोल दी हैं राहें.भाजपा ने पिछड़े वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पहले ही खेल दिया है अपना दलित कार्ड.ऐसे में बसपा का हालिया विवाद भाजपा को पहुंचा सकता है राजनीतिक फायदा.

Thursday, 23 June 2016

विश्व ने माना हमारी तकनीक का लोहा


भारत ने एक बार फिर विश्व फलक पर अपनी पहचान बनाई है.दुनियां ने फिर भारत की काबिलियत का लौहा माना है.इस बार धरती पे नहीं,बल्कि आसमान में भारत ने अपनी पहचान छोड़ी है.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की इस सफलता से आज सारा देश गदगद है.बैलगाड़ी से अपनी यात्रा शुरू करने वाली इसरो का ये दुनियां को दहार है.इसरो के जरिए भारत ने दुनियां को संदेश दिया है कि हम पीछे रहकर नहीं,कदम से कदम मिलाकर फासला तय करेंगे.दरअसल इसरो ने एक ही दिन में 20 सेटेलाइटस लांचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है.इससे पहले 2008 में इसरो ने एक दिन में सर्वाधिक 10 उपग्रह प्रेक्षपित किया था.अंतरिक्ष विज्ञान में अब हमारा कोई जोड़ नहीं.हमारे पड़ोसी तो रेस में भी नहीं हैं.कनाडा और अमेरिका जैसे देश हमसे उपग्रह प्रेक्षपित कराने को लालायित हैं.हमारी सस्ती तकनीक ने दुनियां को हमारी ओर झुकने पे बेबस कर दिया है.विकसित देशों का हमसे उपग्रह लांच करवाना इसे सिद्ध करता है.उपग्रह प्रेक्षपन में अब सिर्फ रूस और अमेरिका ही हमसे आगे हैं.रूस ने अभी एक दिन में सबसे अधिक 33 सेटेलाइटस लांच करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है.व्यवसाय की दृष्टि से इसरो की ये बड़ी कामयाबी है.अंतरिक्ष कारोबार में भारत को ये नई दिशा देगा.अभी अंतरिक्ष कारोबार में भारत की सिर्फ चार फीसदी हिस्सेदारी है.41 फीसदी के साथ अमेरिका पहले पायदान पर है.

Wednesday, 22 June 2016

कैसे होगें विकसित,आधी आबादी है व्यथित


ये चीख कोई सुनता क्यों नहीं
देश की आधी आबादी की कसक को सुनिये
अपने देश की खौफनाक सच्चाई को जान आप भी कांप उठेंगे.
महिलाओं के संसार की ये दर्दनाक कहानी है.
ये उस धरती की हकीकत है,जहां एक द्रोपदी
की चीरहरण पर धर्मयुद्ध महाभारत हो
है जाता.
हमारा देश जो कि नारियों की इज्जत व सम्मान के लिए जाना जाता है,ये वहां की तस्वीर है.
हमारा देश तो अपनी विराट सभ्यता व संस्कृति के लिए जाना जाता है,फिर ये क्या...हमारे तो ग्रंथों में भी लिखा है,यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है,वहां देवता निवास करते हैं.पर हम तो अपनी समाजिक विरासत ही भूल गए.
कितना खूंखार हो गया है हमारा समाज,इसकी एक बानगी देखिये
देश की 70 फीसदी महिलाये पारिवारिक कलह से जूझ रही हैं.ये आंकड़ा उन महिलओं का जिन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है.
हर 9 मिनट में एक औरत को उसके पति या रिश्तेदार द्वारा प्रताड़ित किया जाता है.
प्रत्येक 29 मिनट बाद भारत में एक महिला बलात्कार पीड़ित हो जाती हैं.
दहेज जैसे अमानवीय मांग को लेकर हर 77 मिनट में एक महिला का हत्या कर दी जाती है.
आपके तन-मन में अगर अभी भी भूचाल नहीं आया है,तो और सुनिये
देश में हर दो मिनट के अंदर महिलाओं के खिलाफ जुर्म की एक वारदात हो रही है.
पिछले एक दशक में देश में महिलओं के खिलाफ जुर्म की संख्या दोगुणी हो गई है.